दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के फुटेज जारी किए हैं। इनमें देश विरोधी नारे लिखे हुए हैं। दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर शिवाजी पार्क से लेकर पंजाबी बाग तक एसएफजे कार्यकर्ता खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए देखे गए हैं।
मेट्रो के पुलिस उपायुक्त जी राम गोपाल नाइक का बताया कि उन्हें सुबह 11 बजे नांगलोई थाने में नारेबाजी की सूचना मिली थी. इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. चार मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक स्लोगन लिखे हैं।