फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान में दफनाते वक्त अचानक चीख उठा बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत घोषित किए जाने के करीब चालीस घंटे बाद एक नवजात फिर से जी उठा। श्मशान में दफनाने की तैयारी करते समय बच्चा बिलखने लगा।
विज्ञापन


बच्चे के जिंदा होने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवजात के जिंदा होने की चर्चा शहर में देर शाम तक होती रही। तिगांव निवासी राहुल के यहां 16 जनवरी को बेटे का जन्म हुआ था।

राहुल के मुताबिक जन्म के तीन दिन बाद ही बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी। उसे इलाज के लिए बाटा चौक स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

निजी क्लीनिक ने मृत घोषित किया था

पांच फरवरी को देर रात डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजन बच्चे के शव को घर ले आए थे। अंतिम संस्कार के लिए परिजन बच्चे को शनिवार सुबह श्मशान घाट ले गए।

दफनाने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था कि बच्चे रोने लगा। लोगों ने बच्चे को उठाया तो वह हाथ पांव हिलाते हुए जोर से रोने लगा।

बच्चे को जिंदा देख लोग आश्चर्य और खुशी में डूब गए। बच्चे को लेकर राहुल नर्सिंग होम पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे सामान्य पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें