फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड में मिली किन्नर लीची: तीन दिन से घर बंद होने पर परिचितों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, कमरे से आ रही थी बदबू

Fri, 03 Mar 2023 10:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस के अनुसार, लीची का घर तीन दिन से बंद था। परिचितों ने गुरुवार को नबी करीम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को लीची के घर के आसपास रहने वालों ने कमरे से बदबू आने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नबी करीम में किन्नर लीची (50) की हत्या कर शव को बेड के बॉक्स में डालने का मामला सामने आया है। कमरे से बदबू आने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लीची का घर तीन दिन से बंद था। परिचितों ने गुरुवार को नबी करीम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को लीची के घर के आसपास रहने वालों ने कमरे से बदबू आने की शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस को जांच में बेड के बॉक्स से शव मिला। शव को कंबल से लपेटकर रखा गया था। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। गला घोंटकर हत्या करने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में रंजिश में हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें