फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तीन दिन से लापता छात्र का हैदरपुर नहर में मिला शव, सिर और शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

Sun, 25 Aug 2024 10:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में लापता छात्र का शव हैदरपुर नहर में मिला है। तीन दिन पहले छात्र अपने स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। परिवार वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श नगर इलाके से तीन दिन से लापता नौवीं कक्षा के छात्र का शव रविवार को शाम हैदरपुर नहर में मिला है। तीन दिन पहले छात्र अपने स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिवार वालों ने आदर्श नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। इसके बाद से पुलिस किशोर की तलाश कर रही थी। रविवार शाम पुलिस को नहर से शव मिलने की जानकारी मिली। उसके सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। 

विज्ञापन


परिवार वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृत छात्र की पहचान मानव (16) के रूप में हुई है। वह अपने पिता महावीर सिंह, मां, दो भाई और बहन के साथ आदर्श नगर में रहता था। वह इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता इलाके में स्थित कपड़ा सिलाई की एक फैक्टरी में काम करते हैं। महावीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मानव अपने स्कूल के लिए घर से 11.30 बजे निकला था। वह स्कूल की दूसरी पाली में पढ़ता था।

शाम सात बजे तक मानव घर नहीं आया था। फैक्टरी से आने के बाद से पिता और परिवार के अन्य सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे। पिता के मुताबिक वह उनका दूसरा मोबाइल फोन लेकर स्कूल गया था। फोन पर संपर्क करने पर उसपर बात हो रही थी। फिर फोन बंद हो गया। उनका आरोप है कि उसका एक दोस्त घर आया था, जिसने बताया कि वह किसी लड़के के साथ गांजा पी रहा है और कल सुबह आएगा। उस लड़के ने इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। 
विज्ञापन


देर रात परिवार वालों ने आदर्श नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की। उसके बाद से पुलिस छात्र की तलाश कर रही थी। पिता ने बताया कि रविवार शाम उन्हें पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी और उसे अंबेडकर अस्पताल में बुलाया। जहां उन्होंने बेटे के शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि शव को हैदरपुर नहर से बरामद किया गया था। उसके सिर और शरीर में चोट के निशान हैं। परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की गई और फिर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें