फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकला काम पर, रेलवे स्टेशन पर मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर दिल्ली की ओर एक युवक का शव मिला है। उसके सिर में चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


सीन ऑफ क्राइम के मुताबिक हत्या की आशंका जताई जा रही है लेकिन जीआरपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली बात सामने आने की बात कर रही है।

जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मोना यहां संतनगर में अपनी बहन अनीता के पास रहता था। वह गाड़ियों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था।
Trending Videos

ओवरटाइम के लिए कहकर निकला था घर से

रविवार की सुबह 11 बजे वह घर से ओवरटाइम करने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं पहुंचा। रातभर बहन और उसके परिजन तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

सोमवार की सुबह करीब सवा आठ बजे जीआरपी को शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि मृतक का पर्स और मोबाइल गायब है। हो सकता है कि लूटपाट के इरादे से उसकी हत्या की गई हो। क्योंकि सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं
विज्ञापन

पहले भी स्टेशन पर हो चुका है ऐसा हादसा

उधर जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

उन्होंने लूटपाट होने की घटना से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि मौके पर फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था। जांच की जा रही है।

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर 20 जुलाई 2014 को भी एक व्यक्ति की हत्या की गई थी लेकिन पुलिस आज तक हत्यारों का पता नहीं लगा पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें