फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली टक्कर पर बाइकसवार को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां कुछ सनकी लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला सिर्फ इतना सा था कि व्यक्ति की बाइक वहां मौजूद आई-20 कार से टकरा गई थी।
विज्ञापन


घटना रविवार रात की है। दिल्ली का रहने वाला शहनवाज नाम का शख्स अपने दो बच्चों को बाइक पर बिठाकर घर ले जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक तुर्कमान गेट पर पहुंची तो वहां खड़ी कार से टकरा गई।

गाड़ी में तीन-चार लोग मौजूद थे। बाइक की टक्कर लगने से गुस्साए इन लोगों ने शहनवाज नाम के इस शख्स पर हमला बोल दिया और उसकी पिटाई करने लगे।

(फोटो साभार :एबीपी न्यूज)
Trending Videos
विज्ञापन

इतना पीटा की हो गई मौत

इन लोगों ने बाइक सवार की इतनी पिटाई की, कि उसे गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। तुर्कमान इलाके में हुई इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।

घटना से गुस्साए लोगों ने तुर्कमान गेट पर जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका के चलते इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएसबस्सी के मुताबिक मामले की तहकीकात की जा रही है। इस मामले में पांच लोग शामिल थे, जिसमें से एक की गिरफ्तारी का जा चुकी है, और चार की तलाश की जा रही है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि दोषी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें