पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10.30 बजे एक महिला द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख हर कोई दंग रह गया।
कमरे के अंदर एक महिला का शव लटका हुआ था और दोनों बच्चे बिस्तर पर पड़े हुए थे। जांच के दौरान तीनों की कलाई पर कट का निशान मिला है। पुलिस की जांच में पता चला की महिला की शादी 2017 में जगेंदर शर्मा से हुई थी। जगेंदर शर्मा नारकोटिस कंट्रोल ब्यूर में कांस्टेबल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।