फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे की मौत: दिल्ली के शालीमार बाग में एक फ्लैट में मिले शव, शरीर पर नहीं चोट... पास ही पड़ी थी ये वस्तु

Fri, 21 Jun 2024 03:55 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शालीमार बाग में बुजुर्ग महिला और बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार रात दोनों के शव घर में मिले। शुरुआती जांच में पुलिस को चोट के निशान नहीं मिले हैं। जिला पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र कुमार मीना ने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संतोष (72) और किशन (42) बीएच ब्लॉक शालीमार बाग में पहली मंजिल पर रहते थे। उन्होंने भूतल पर दो दुकानों को किराये पर दे रखा है, जिसमें किराने की दुकानें चल रही हैं। महिला का छोटा बेटा जापान में है, जबकि बेटी परिवार के साथ निहाल विहार में रहती है। 

किशन तलाकशुदा और शराब पीने का आदी था। रात नौ बजे पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर मां-बेटे के शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो किशन फर्श पर पड़ा था, जबकि मां कुर्सी पर अचेत थीं। किशन के पास शराब की बोतल रखी हुई थी।
विज्ञापन


पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि एक महिला संतोष की मालिश करने के लिए आती थी। बुधवार रात 7:30 बजे वह घर आई तो दरवाजा खुला हुआ था। उसने कमरे में मां-बेटे को अचेत देखा और अन्य लोगों को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव बेटी को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें