डीजीपी केपी सिंह एवं पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी के निर्देश पर मुजेसर स्थित सामुदायिक केंद्र में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। जिसकी शुरुआत मुजेसर थाने के एसीपी राजेश कुमार ने की।
अभियान में विशेष तौर पर एनआईटी स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र से बीके पूनम एवं बीके सुधा को भी आमंत्रित किया गया था। अभियान में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
बीके पूनम ने व्यसनों से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के व्यसन से शरीर संबंधों, धन और चरित्र का नुकसान ही होता है।
व्यसनों की लत डालने वाला कोई भी व्यक्ति दुश्मन होता है । बीके सुधा ने मेडिटेशन भी कराया और जीवन में मेडिटेशन से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के अंत में राखी बंधवा कर व्यसनों को सदा के लिए त्यागने की प्रतिज्ञा भी कराई गई।
जिसमें कई लोगों ने तुरंत ही व्यसनों को त्यागने की हिम्मत दिखाई। एसीपी राजेश कुमार ने कहा कि इस तरह के अभियान को आगे भी जारी रखेंगे ताकि शराबबंदी की जा सके और लोगों की जीवन में सुधार लाया जा सके। साथ ही नशे के होनी वाली हिंसा, कलह, क्लेश जैसी बुराइयों को समाज से मिटाया जा सके।