-अस्पताल की दवाओं को खुले बाजार में बेचने का है आरोप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकारी अस्पताल में मिलने वाली मुफ्त दवाओं को खुले बाजार में बेचने के मामले में डीडीयू अस्पताल ने फार्मासिस्ट बिनेश को निलंबित और हेल्पर प्रकाश को बर्खास्त कर दिया है। जबकि कई दूसरे अधिकारियों को मेमो जारी किया गया है।
इसके अलावा अस्पताल के दवा स्टोर के कंसल्टेंट अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी को मेमो जारी किया गया है। अस्पताल ने पूरे मामले की जांच के लिए आंतरिक समिति का गठन किया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दवाओं को बाजार में बेचने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया था। इसमें अस्पताल के फॉर्मासिस्ट कम स्टोरकीपर, अस्पताल में ठेके पर काम करने वाले हेल्पर सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।