फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री होल्ड कन्वर्जन प्रक्रिया पर रोक से बढ़ेगा आर्थिक बोझ : देवेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीनों से फ्री होल्ड कन्वर्जन का पोर्टल बंद, मामले लंबित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि लीज होल्ड प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड में बदलने की प्रक्रिया पर डीडीए के अस्थायी रोक लगाने से मकान खरीदारों और मालिकों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दो जनवरी से केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर यह प्रक्रिया बंद कर दी गई है।
देवेंद्र यादव ने कहा कि डीडीए दिल्ली सरकार के तय सर्कल रेट को लागू कर संपत्तियों की दरों और कन्वर्जन शुल्क में बढ़ोतरी की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि तीन महीनों से फ्री होल्ड कन्वर्जन का पोर्टल भी बंद है, जिससे पहले से आवेदन कर चुके लोगों के मामले लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फ्री होल्ड कन्वर्जन रुकने से हजारों मकान मालिकों को दिक्कत हो रही है, क्योंकि बिना फ्री होल्ड के संपत्ति की बिक्री और ट्रांसफर के साथ इसे गिरवी रखना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि देरी से कन्वर्जन जमा कराने पर पेनल्टी भी बढ़ेगी, जिससे लोगों पर दोहरा आर्थिक दबाव पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें