फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका-भारत टी-20 मैच के लिए DDCA पहुंचा कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) श्रीलंका-भारत के बीच टी-20 क्रिकेट मैच करवाने की इजाजत के लिए एक बार फिर हाईकोर्ट पहुंच गया है।
विज्ञापन


डीडीसीए ने तर्क रखा कि अभी उसे फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है। ऐसे में साउथ एमसीडी को उसे सशर्त प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान करने का निर्देश दिया जाए। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

डीडीसीए ने अपनी याचिका में तर्क रखा है कि अदालत चाहे तो दक्षिण अफ्रीका-भारत टेस्ट मैच की तरह हाईकोर्ट के रिटायर जज मुकुल मुदग्ल की निगरानी में मैच करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

31 मार्च 2016 तक पूरा कामकाज करवाना होगा

अदालत के आदेशानुसार साउथ एमसीडी के पास स्टेडियम का कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेने के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन कुछ कारणों से वह नहीं मिल पाया।

श्रीलंका-भारत के बीच टी-20 क्रिकेट मैच 12 फरवरी को तय है। ऐसे में मैच करवाने के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान करवाया जाए, ताकि मैच हो सके।

गौरतलब है कि नवंबर में हाईकोर्ट खंडपीठ ने डीडीसीए में व्याप्त अनियमितताओं के आरोप के ध्यानार्थ टेस्ट मैच, पूरे कार्यक्रम और राजस्व पर निगरानी के लिए हाईकोर्ट के रिटायर जज मुकुल मुदग्ल की नियुक्ति कर दी थी।

साथ ही अदालत ने स्पष्ट किया था कि इसके बाद कभी भी डीडीसीए को प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान नहीं किया जाएगा और उसे स्टेडियम में हर हाल में 31 मार्च 2016 तक पूरा कामकाज करवाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें