फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी: आरोपी के परिजन बोले घटना के वक्त अस्पताल में था बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसाहड़ा गांव में हुए इकलाख हत्याकांड में फरार दो आरोपियों में से एक नाबालिग के परिजनों का कहना है कि वारदात के समय बेटा हरियाणा के एक अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती होने के साक्ष्य परिजनों ने सोमवार को दादरी पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह को देते हुए निष्पक्ष जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

परिजनों ने बताया कि उनका बेटा घटना के समय गांव में नहीं था, बल्कि बुआ के यहां गांव लुहारी, झज्झर हरियाणा में था। घटना के दौरान वह बीमार होने से वह जनरल अस्पताल झज्झर में भर्ती था।
विज्ञापन

अब तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि दो दिन पहले ग्रामीण मिले थे। एक आरोपी की घटना के समय लोकेशन अलग बताई जा रही है जिसकी जांच चल रही है।

जल्द जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मालूम हो कि मामले में पहले दस लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

उसके बाद इकलाख के बेटे दानिश और बेटी शाइस्ता के बयान के बाद नौ लोगों के नाम भी बतौर आरोपी शामिल किए गए। अब तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें