फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: फोन से फोटो लेते ही गूगल देगा लोकेशन, सोमवार से शुरू होगा डीडीए का फोन ऐप

Sun, 08 Jul 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली में अतिक्रमण और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर और ज्यादा सख्ती देखने को मिल सकती है। कुछ महीनों में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एमसीडी के साथ मिलकर एक हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। 
विज्ञापन


सोमवार से डीडीए एक मोबाइल ऐप शुरू करने जा रहा है। शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर इस फोन की मॉनीटरिंग शीर्ष अधिकारी करेंगे। इस पर फोटो क्लिक करके लोग डीडीए से अतिक्रमण या अवैध कब्जे की शिकायत कर सकते हैं। 

कोई व्यक्ति अपनी पहचान गुप्त रखना चाहता है तो डीडीए उसे एक यूनीक आईडी देगा, ताकि वह शिकायत का अपडेट ले सके। डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाला ऐप सभी मोबाइल यूजर्स के लिए मुफ्त होगा। 
विज्ञापन


इस पर फोटो या वीडियो लेकर अधिकारियों को भेजी जा सकेगी। पिछले दिनों प्राधिकरण ने एक विशेष जांच दल का गठन किया था। इस ऐप की मॉनीटरिंग भी उसी दल को दी गई है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में मंत्रालय ने बीते दिनों आश्वासन दिया था कि वह दिल्ली को अवैध कब्जे और अतिक्रमण से मुक्त कराकर रहेगा। इसके लिए मंत्रालय ने कोर्ट में मोबाइल ऐप की योजना को साझा भी किया था। 

चूंकि अब भी कई इलाकों में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, इसलिए डीडीए का विशेष जांच दल फिलहाल अतिक्रमण को पूरी तरह साफ करने की दिशा में जुटा हुआ है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें