दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का स्वागत किया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी।
स्वाति ने लिखा कि आज का दिन इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। अनुच्छेद 370 ख़त्म! जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत का सपना हमारे पूर्वजों ने देखा, वो पूरा हुआ।
केंद्र सरकार की इच्छाशक्ति की तारीफ करते हुए स्वाति ने लिखा कि इस सकारात्मक कदम पर राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दिल से बधाई।