दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में तमाम कोचिंग सेंटरों को बंद किए जाने की खबरों को उत्तर पश्चिमी डीसीपी विजयंत आर्या ने अफवाह करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस भ्रामक जानकारी के बारे में बुधवार को कहा कि मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटरों के बंद होने की खबर अफवाह मात्र है।