दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में तमाम कोचिंग सेंटरों को बंद किए जाने की खबरों को उत्तर पश्चिमी डीसीपी विजयंत आर्या ने अफवाह करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस भ्रामक जानकारी के बारे में बुधवार को कहा कि मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटरों के बंद होने की खबर अफवाह मात्र है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इससे संबंधित फर्जी खबरें साझा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से इस गलत खबर के वीडियोज को डिलीट करने की भी मांग की है।