फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पत्रकार से लूटपाट मामले में पुलिस ने जुटाए सुराग, डीसीपी बोले- जल्द सुलझेगा मामला

Thu, 26 Sep 2019 06:21 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
MS Randhawa - फोटो : ANI
विज्ञापन

नई दिल्ली के सीआर पार्क में एक महिला पत्रकार जॉयमाला बागची के साथ हुई लूटपाट के मामले में डीसीपी एमएस रंधावा ने गुरुवार को कहा कि हमारे पास घटना से संबंधित तमाम महत्वपूर्ण सुराग और जानकारियां इकट्ठा हो चुकी हैं। हम जल्द ही पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए हमने रिस्की जगहों पर पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। बता दें कि बीते 22 सितंबर को चितरंजन पार्क में महिला पत्रकार के साथ लूटपाट की गई थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने पत्रकार से मोबाइल और चेन छीनते समय उन्हें ऑटो से खींच लिया और काफी दूर तक घसीटकर ले गए।

हैरान की बात यह है कि वारदात के समय पुलिस की जिप्सी भी पीछे से आ रही थी। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद एक सहायक उप निरीक्षक और दो कांस्टेबलों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

कौन हैं जॉयमाला बागची

जॉयमाला बागची एक न्यूज एजेंसी में पत्रकार है। रविवार शाम वह ऑटो से अपने घर जा रही थी। चितरंजन पार्क के पास बदमाशों ने उनसे मोबाइल छीनने की कोशिश की। विफल रहने पर बदमाशों ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए और ऑटो से बाहर खींच ली। सड़क पर गिरने से जॉयमाला गंभीर घायल हो गई और बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जॉयमाला के मुंह के अंदर तक टांके लगे हैं और बायें पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें