फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में अब भी छिपा है दाऊद, बदल ली है आवाज

Wed, 15 Jul 2015 05:50 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अब आवाज बदलकर बात करने लगा है। वह लड़खड़ाते हुई जुबान में शेख की बोली बोल रहा है।
विज्ञापन


यह खुलासा दाऊद और एक व्यवसायी के बीच हुई बातचीत से हुआ है। दिल्ली पुलिस ने डॉन की दो से ढाई मिनट की आवाज को इंटरसेप्ट किया है।

इससे स्पष्ट हो गया है कि वह अभी भी पाकिस्तान में छिपा हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आवाज से ऐसा लग रहा है जैसे कोई शेख बात कर रहा है।

'भाईजी उसे बोल दो...'

इतनी बार बात करने का लहजा बदलने के बावजूद सुरक्षा एजेंसियां यह जान गईं कि आवाज उसी की है। पकड़ी गई बातचीत के मुताबिक, मुंबई का एक व्यवसायी दुबई गया।

वहां से एक अन्य व्यवसायी ने दाऊद के लोगों से संपर्क साधा और उन्होंने व्यवसायी की अंडरवर्ल्ड डॉन से बात कराई। दुबई से भारत होकर कॉल पाकिस्तान गई।

बातचीत में डॉन से सहायता मांगते हुए व्यवसायी कह रहा है, ‘भाईजी उसे (नाम लेते हुए) बोल दो... वह बहुत परेशान कर रहा है।’
विज्ञापन

'भारतीय कारोबारियों से हैं दाऊद के संपर्क'

पुलिस का मानना है कि इससे यह बात तो साफ हो गई कि दाऊद अभी भी पाकिस्तान में ही है और पश्चिम भारत के कई कारोबारी उसके संपर्क में हो सकते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि आतंक के ज्यादातर आका भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त में आ चुके हैं।

मगर इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के संस्थापक सदस्यों में से एक रियाज भटकल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। करीब एक वर्ष से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसे अपने राडार पर नहीं ले पा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें