फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां करेंगी वोट के प्रति जागरूक

Mon, 10 Feb 2014 11:46 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की बेटियां भी अब अमर उजाला की मुहिम ‘समझदार की पहचान वोट का निशान’ के साथ जुड़कर इसे आगे बढ़ाएंगी। सोमवार को वैशाली सेक्टर-5 में इन बेटियों ने भी मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन


सामाजिक संगठन के साथ मिलकर संस्था डोर टू डोर अभियान तो चलाएगी ही गांव में भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगी।

गांव में लड़कियां और महिलाएं अपने अधिकारों को नहीं समझती हैं। ऐसे में कनावनी और भोवापुर गांव की बेटियों ने इन्हें मतदान के प्रति जागरूक करने और पोलिंग बूथ तक ले जाने का जिम्मा उठाया।

भोवापुर गांव निवासी रीना ने बताया कि ग्रुप में 15 सदस्य शामिल हैं, जो टीएचए के गांवों में लोगों को जागरूक करेंगी। मकनपुर गांव की सोनल, लता और कविता ने बताया कि शुरुआत डोर टू डोर अभियान से होगी।
विज्ञापन


महिलाओं और लड़कियों को मतदान का महत्व और उसके फायदे समझाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर नुक्कड़ नाटक भी किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा लोग पोलिंग बूथ पहुंचे इसके लिए खुद जिम्मेदारी उठाई जाएगी।

महिलाएं और बेटियाें को उनके अधिकार से अवगत कराने के साथ ही उनके वोट का महत्व भी बताया जाएगा। हर वोट जरूरी होता है स्लोगन के साथ ही इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें