अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख नहीं लाने और बेटी को जन्म देने से खफा ससुराली विवाहिता को नगर के दनकौर रोड पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों को नामजद किया है।
नगर की एसडीएम कालोनी कटा खेड़ा देवी मंदिर निवासी रीमा भाटी पुत्री इंद्रपाल भाटी ने बताया कि 27 नवंबर 2015 को उसकी शादी ग्राम मकनपुर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी पवन भाटी पुत्र रनवीर सिंह के साथ हुई थी।
महिला का कहना है कि शादी में उसके परिजनों ने 22 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी के बाद ससुरालीअतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये नगदी की मांग करने लगे।