फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या में पत्नी को जेल, बेटी भी साथ गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी के इकरामुद्दीन हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की पत्नी साजमा और अन्य आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया। साजमा के साथ उसकी आठ माह की बेटी फिजा भी जेल गई।
विज्ञापन


साजमा के मायके वालों ने फिजा को अपने पास रखने की कोशिश की, मगर बच्ची मां के गोद से उतरने को तैयार नहीं थी, इसलिए उसे भी मां के साथ जेल जाना पड़ा। बेकसूर होते हुए जेल जाने की यह कहानी अकेली फिजा की नहीं है, डासना जेल में ऐसे 17 मासूम बंद हैं।

जेल अधीक्षक शिव प्रकाश यादव ने बताया कि डासना जेल में बंद अधिकांश बच्चे उन महिलाओं के साथ हैं, जो दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या या फिर हत्या के मामले में बंद हैं। इनकी उम्र एक से आठ साल तक है।
विज्ञापन

200 जोड़ों के बच्चे मां-बाप से अलग

जेल में पड़े बच्चों में फिजा सबसे छोटी है। इसके अलावा जिले में ऐसे भी सैकड़ों मासूम हैं, जो पैरेंट्स में विवाद के चलते मां या पिता की मोहब्बत से महरूम हैं। दादा-दादी या नाना-नानी के भरोसे हैं।

औलाद के लिए मां और पिता दोनों का साथ होना निहायत जरूरी है। मगर उनके क्राइम में पकड़े जाने या पैरेंट्स में कलह का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

महिला थाने और परिवार परामर्श केंद्र के तीन साल के आंकड़ों पर गौर करें तो आपसी कलह के चलते 200 से जोड़े अलग हुए या अलग-अलग रह रहे हैं।

इससे सैकड़ों मासूमों का मुस्तकबिल अंधकार में सिमट गया है। पिछले साल ऐसे 300 मामले आए थे। 2013 में 265 और 2012 में इस तरह के 162 मामले परिवार परामर्श केंद्र में आए। महिला थानेदार शीला चौधरी का कहना है कि दंपति के झगड़े का खामियाजा उन लोगों की मासूम औलादों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

पत्नी ने कराई थी इकरामुद्दीन की हत्या

मसूरी थाना क्षेत्र के बसरा गांव निवासी इकरामुद्दीन 24 दिसंबर 2014 को घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। आरोपी शाहिद और नासिर के पकड़े जाने पर खुलासा हुआ कि साजमा ने ही पति इकरामुद्दीन की हत्या का प्लान साजिद उर्फ चाचा के साथ मिलकर बनाया था।

प्लानिंग के तहत शाहिद और नासिर बाइक पर बैठाकर 24 दिसंबर को ही इकरामुद्दीन को ले गए थे और कुशलिया में नहर किनारे सिर में गोली मारकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था।

सार्थक ने भी झेला दंश: इसी साल 12 मार्च को क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में गौर ग्लोबल विलेज के 18वीं मंजिल के फ्लैट में रुचि शर्मा (35) की हत्या कर दी गई थी। क्रिकेट बैट से सिर पर वार किया गया था।

इस हत्याकांड में रुचि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति मोहित शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था। इनके 10 साल का एक बेटा है सार्थक। उस मासूम को भी पैरेंट्स से जुदा होने का दंश झेलना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें