फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई सरधना की बेटी, मनचलों ने कर दिया था आग के हवाले

Tue, 04 Sep 2018 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल में हर पल मौत से लड़ रही सरधना गांव की बेटी मंगलवार को जिंदगी की जंग हार गई। बर्न विभाग में 17 दिन से भर्ती 14 वर्षीय छात्रा ने दम तोड़ दिया। उसका शरीर करीब 70 फीसदी झुलसा हुआ था। कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना गांव में चंद मनचलों की शिकार हुई बच्ची की मौत से परिवार सदमे में है। अस्पताल ने छात्रा का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को गांव में बच्ची का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
      
बताया जा रहा है कि दसवीं कक्षा की इस छात्रा को कुछ लड़के कई दिनों से परेशान कर रहे थे। उन्होंने छात्रा का एक वीडियो भी बनाया था, जिसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे। लड़कों के परिजनों को शिकायत की गई तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


पिछले माह लड़कों ने छात्रा को घेरकर पहले छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसके बाद आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह से झुलसने पर छात्रा को तत्काल मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने के चलते उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां आईसीयू में भर्ती छात्रा की तबियत लगातार बिगड़ती चली गई और मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें