फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जल्द तय होगी आनंद विहार एलिवेटेड कॉरिडोर के शुभारंभ की तारीख, पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

Sun, 06 Oct 2024 11:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

काॅरिडोर से आनंद विहार मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब को भी फायदा मिलेगा। यहां पर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, डीटीसी बस टर्मिनल और मेट्रो होने के साथ ही आने वाले दिनों में आरआरटीएस का काॅरिडोर भी जुड़ने वाला है, इसलिए आनंद विहार से अप्सरा बार्डर तक सिग्नल फ्री सफर लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
सीएम आतिशी - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली में बने आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन की तारीख जल्द तय होगी। लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तारीख तय करने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है। माना जा रहा है कि जल्द ही तारीख तय हो जाएगी। एलिवेटेड रोड शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के साथ ही गाजियाबाद और नोएडा आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


मौजूदा समय में कॉरिडोर पर ट्रायल के तौर पर वाहन चलाए जा रहे हैं। हालांकि, दो पेड़ होने से यातायात बाधित होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं मिली है। साथ ही, कुछ पेड़ मार्ग पर पड़ रहे हैं। इस कारण रैंप बनाने में दिक्कत हो रही है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर पर निर्माण और फिनिशिंग का काम पूरा हो चुका है। ट्रायल रन भी सफल रहा। पेड़ काटने की अनुमति मिलने में समय लग सकता है, क्योंकि इस जगह को वन क्षेत्र माना गया है। ऐसे में पेड़ों के पास बैरिकेड और रिफ्लेक्टिव टेप लगाइ्र जानी है।

कई माह पीछे चल रही परियोजना
अधिकारियों ने बताया कि आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर एलिवेटेड परियोजना को बनाने की योजना 2019 में तैयार की गई। कोरोना के कारण इसमें देरी हुई। अक्तूबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसकी आधारशिला रखी और कॉरिडोर को 8 दिसंबर, 2023 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कई कारणों से यह परियोजना लटकती रही। अब यह पूरी हो गई है, लेकिन पेड़ों की वजह से अभी कुछ काम बाकी है। अधिकारियों ने बताया कि पूरी तरह से यातायात शुरू होने जाने के बाद भी बचे हुए काम पूरे किए जा सकते हैं। पेड़ों के पास गति को नियंत्रित करने के लिए रंबल स्ट्रिप्स भी लगाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


आनंद विहार के पास वाहनों का दबाव होगा कम
काॅरिडोर से आनंद विहार मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब को भी फायदा मिलेगा। यहां पर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, डीटीसी बस टर्मिनल और मेट्रो होने के साथ ही आने वाले दिनों में आरआरटीएस का काॅरिडोर भी जुड़ने वाला है, इसलिए आनंद विहार से अप्सरा बार्डर तक सिग्नल फ्री सफर लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इस काॅरिडोर का इस्तेमाल दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा के साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए भी सुविधाजनक होगा। इससे आनंद विहार के पास वाहनों का दबाव भी कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें