फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा अपडेट न होने से 10 हजार गैस सिलेंडर अटके

Wed, 02 Apr 2014 12:35 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को मंगलवार को रसोई गैस नहीं मिल सकी। नए वित्तीय वर्ष में गैस कंपनियों को नये नियमों के तहत डाटा ट्रांसफर करना था, लेकिन तकनीकी कारणों से डाटा ट्रांसफर नहीं हो सका। जिसके कारण 31 मार्च से पहले की करीब दस हजार बुकिंग अपने आप ही कैंसल हो गई।
विज्ञापन


गैस एजेंसियों से कोई पर्ची नहीं कटी और न ही सिलेंडरों की डिलीवरी हो सकी। इधर नए नियम के अनुसार अप्रैल से 12 सब्सिडी सिलेंडर मिलने हैं, इसलिए कंपनियां पुराने डाटा के अपडेट करने को लेकर परेशान हैं।

फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ इंडिया के वेस्टर्न यूपी के अध्यक्ष इरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार के दिन उपभोक्ता काफी परेशान रहे। नियमानुसार उपभोक्ताओं ने 31 मार्च और उससे पहले मोबाइल से बुकिंग कराई।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज भी आ गया लेकिन गैस एजेंसी से पर्ची जनरेट नहीं हो सकी। गैस कंपनियों को पुराना डाटा अपडेट करते हुए उसे नए साफ्टवेयर में ट्रांसफर करना था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण यह हो नहीं सका।

पूर्व की सभी 10 हजार से ज्यादा बुकिंग कैंसल हो गई। अब ग्राहकों को दोबारा से फोन द्वारा बुकिंग करानी पड़ेगी। फिर उन्हें सिलेंडर मिलेगा। मंगलवार को एजेंसियों से सिलेंडर की डिलीवरी भी नहीं हो सकी।

नॉन सब्सिडी सिलेंडर 100 रुपये सस्ता
गाजियाबाद। नए वित्तीय वर्ष के पहले माह में केंद्र ने ग्राहकों को राहत दी है। अप्रैल में घोषित रसोई गैस की नई कीमतों में नॉन सब्सिडी, कामर्शियल और पांच किलो के नान सब्सिडी सिलेंडरों की कीमतों में कमी की गई है।

मार्च के मुकाबले अप्रैल में गैस सिलेंडरों की कीमतों में 67 रुपये से लेकर 168 रुपये तक कमी आई है। गैस एजेंसी ओनर इरेश कुमार के मुताबिक अप्रैल में सब्सिडी सिलेंडर 431 रुपये में मिलेगा। जबकि पांच किलोग्राम सब्सिडी सिलेंडर 159 रुपये दिया जाएगा।

नॉन सब्सिडी सिलेंडर 997 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1097 रुपये में था। इस तरह से 100 रुपये की कमी की गई है। 19 किलोग्राम के कामर्शियल सिलेंडर जो पहले 1934 रुपये में था। जो घटकर 1766 रुपये मिलेगा। पांच किलोग्राम नॉन सब्सिडी सिलेंडर का नया रेट 479 रुपये है। इससे पहले यह 546 रुपये में बिक रहा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें