उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (बीटीई) ने पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) का शेड्यूल बदल दिया है। लोकसभा चुनावों के चलते अब पॉलीटेक्निक जेईई अब 25, 26 और 27 मई को आयोजित होगी।
इससे पहले जेईई 27, 28 और 29 अप्रैल को आयोजित होनी थी। चुनाव के चलते बीटीई के कदम से अगले सत्र के देर से शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। वहीं, पॉलीटेक्निक की अप्रैल में होने वाली वार्षिक परीक्षाएं भी अब अप्रैल की जगह जून में होंगी।
पहले प्रवेश परीक्षा में एक माह की देरी से जून केआखिरी हफ्ते तक रिजल्ट जारी हो सकेगा। जुलाई में खत्म होने वाले पॉलीटेक्निक काउंसलिंग का दौर इस बार सितंबर तक खिचने की संभावना बढ़ गई है।
काउंसलिंग में देरी का असर अगले शैक्षिक सत्र पर भी पड़ेगा। दूसरा, हर वर्ष अप्रैल में शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाएं भी इस बार जून में शुरू होंगी। बोर्ड ने अभी वार्षिक परीक्षाओं केलिए एक से 21 जून की संभावित तिथि निर्धारित की है।
वार्षिक परीक्षाओं के जून में खत्म होने, फिर मूल्यांकन के चलते रिजल्ट भी देर से घोषित होगा। पॉलीटेकिभनक में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र चालू शैक्षिक सत्र में हो रही देरी से काफी परेशान हैं।