फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर आईसीयू में दानिश, मालूम नहीं खतरे से बाहर है या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल के एचडीओ (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) से रेफर किया गया दानिश दिल्ली के आर्मी अस्पताल के आईसीयू में पहुंच गया है। बिसाहड़ा घटना के दौरान घायल दानिश की हालत गंभीर हैं या खतरे से बाहर, यह अभी भी संशय का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


जहां एक ओर सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में  शनिवार तक भर्ती रहे दानिश की हालत में सुधार की बात कही जा रही थी। दानिश को अस्पताल के आईसीयू से हटाकर एचडीओ में भर्ती किया गया था।

लेकिन आर्मी अस्पताल में  उसे वापस आईसीयू में रखा गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अगर दानिश की स्थिति नाजुक थी तो उसे रेफर कराने की क्या जल्दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

हालत नाजुक बताते हुए उसे आईसीयू में रखा

दानिश के भाई सरताज ने कहा कि कैलाश अस्पताल ने उन्हें बताया था कि उनके भाई की तबियत पहले से बेहतर है, और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

आर्मी अस्पताल सुविधाओं के लिहाज से एक अच्छा अस्पताल है। इसलिए हमने आगे के इलाज के लिए यहां रेफर करने की बात कही थी। लेकिन यहां आने पर डॉक्टरों ने दानिश की हालत नाजुक बताते हुए उसे आईसीयू में रखा है।

डॉक्टरों का कहना है कि दानिश की हालत गंभीर बनी हुई है। उसने अपनी घटना के समय की याददाश्त भी खो दी है। दानिश के खतरे से बाहर आने के बाद भी अभी लंबे समय तक इलाज चलने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें