फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'PM की चुप्पी से देश विरोधी ताकतों को मिला बल'

Mon, 12 Oct 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने वसुंधरा में आज प्रेस कांफ्रेंस की। कुमार विश्वास ने मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा कई गंभीर मामलों पर प्रधानंत्री की चुप्पी बेहद खतरनाक है। इसके चलते ही देश विरोधी ताकतों को बल मिल रहा है। जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

कुमार विश्वास ने 16 साहित्यकारों द्वारा अवार्ड लौटाये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने महाराष्ट्र में चल रही गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की साथ ही पीएम से इन मुद्दों पर बोलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधींद्र कुलकुर्णी पर कालिख फेंकने को बताया गलत

कुमार विश्वास ने मुंबई में सुधींद्र कुलकर्णी पर कालिख फेंकने की घटना की निंदा और इसे गलत बताया। गौरतलब है कि देश में सांम्प्रदायिक माहौल के बिगड़ने के विरोध में साहित्यकारों ने मोदी की चु्प्पी और सरकार की असफलता के चलते सम्मान लौटाने का फैसला किया।

वहीं महाराष्ट्र में गुलाम अली के कार्यक्रम के विरोध के बाद सुधींद्र कुलकर्णी पर कालिख पोती गई। सुधींद्र कुलकुर्णी ने अपनी किताब के विमोचन के लिए आयोजन में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी तो आमंत्रित किया है।

जिसका शिवसेना विरोध कर रही है। सुधींद्र कुलकुर्णी के साथ हुए बर्ताव की सभी राजनैतिक दलों ने कड़ी निंदा की है। कुमार विश्वास ने भी गलत ठहराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें