फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया एप पर हथियार लेकर डांस, मशहूर गाने ‘यो यो हनी सिंह’ पर लहराई पिस्टल

Sun, 31 Mar 2019 07:10 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हथियार लेकर डांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी गायक हनी सिंह जैसी हेयर स्टाइल करा दो बदमाशों ने उनके मशहूर गाने ‘यो यो हनी सिंह’ की धुन पर जमकर हथियार लहराए। इसके बाद उन्होंने इसे सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर अपलोड कर दिया। उनका मकसद था कि इस वीडियो के जरिये युवाओं को अपने गिरोह में शामिल होने के लिए उकसाया जाए।
विज्ञापन


इधर, पुलिस को भी इसकी भनक लग गई। द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने हथियार लेकर डांस करने वाले इन दोनों बदमाशों उत्तम नगर निवासी शहजादा (24) और विकासपुरी निवासी मोनू (23) को विपिन गार्डन इलाके से गिरफ्तार कर लिया। 

दोनों उत्तम नगर के गौरी गैंग के बदमाश हैं। इनके पास से पुलिस ने दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 29 मार्च को स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक नवीन कुमार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोचा। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि दोनों गौरी गैंग के बदमाश हैं। शहजादा के पिता की उत्तम नगर में चिकन शॉप है। शहजादा उनका हाथ बंटाता है। मोनू भी इसी शॉप में काम करता है। दोनों को महंगी सिगरेट और शराब की आदत है। 
विज्ञापन

कमाई का ज्यादातर हिस्सा वे गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती करने और उन्हें उपहार देने में खर्च करते हैं। जल्द रुपये कमाने के लिए दोनों गौरी गैंग में शामिल हो गए।

पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि गैंग ने दोनों को वारदात करने युवाओं को भर्ती करने के लिए हथियार मुहैया कराए थे। युवाओं को प्रभावित करने के लिए दोनों ने हथियार लेकर पंजाबी सिंगर हनी सिंह के गाने ‘यो यो हनी सिंह’ पर डांस कर वीडियो अपलोड किया था। 

उन्होंने अपने बाल भी हनी सिंह जैसे कराए थे। वीडियो उन्होंने एक हफ्ते पहले ही ऐप पर डाला था। इसके वायरल होते ही वे पुलिस की नजर में आ गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें