फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की छत पर डांस करना पड़ा भारी, करंट लगने से हुई मौत

Mon, 31 Jul 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में ट्रेन की छत पर चढ़कर युवक को डांस करना भारी पड़ गया। करंट लगने से उसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रोहित उर्फ जितेंद्र (22) के रूप में हुई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद रोहित का शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रोहित परिवार के साथ गली नंबर-5, शहीद नगर, गाजियाबाद में रहता था। उसके परिवार में मां अरुणा देवी, एक भाई अर्जुन व अन्य सदस्य हैं। रोहित टेंट हाउस में नौकरी करता था। 17 जुलाई को वह अपने दो दोस्तों के साथ दोपहर के समय घूमने निकला था।

इसी दौरान वह विवेक विहार इलाके ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ गया और डांस करने लगा। इस बीच अचानक वह बिजली के 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड केबल की चपेट में आ गया। हादसे में रोहित बुरी तरह झुलस गया। दोस्तों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें