नूंह जिला मुख्यालय पर सड़कों, नाले, नालियों पुलिया के कितने बुरे हालात हैं, वे आसानी से देखे जा सकते हैं। लेकिन इन पर न तो प्रशासन और न ही संबंधित विभाग का कोई ध्यान है। जिसका खामियाजा शहरवासियों के साथ-साथ पड़ोसी गांवों के लोगों को खूब उठाना पड़ रहा है।
इसी का एक उदाहरण नूंह सब्जीमंडी के बाहर संजय सिनेमा हाल के सामने टूटा हुआ नाला है जोकि आसपास के लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। इस नाले पर पुलिया बनाने के लिए शहरवासी प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन करीब एक साल से पुलिया टूटी हुई। जिसके आसपास इतनी गंदगी इक्कट्ठो हो गई कि वहां से निकला भी दूभर होता है, जबकि यह बाजार का एक मुय हिस्सा हैं।
कुछ दिन पहले उपायुक्त मनीराम शर्मा को भी इस पुलिया पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा डाली हुई बांस की जाली से गुजरने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
दुकानदार टीटू, देवेन्द्र, जगमोहन, हकमुद्दीन, कपिल पंसारी, गोपाल पंडित, जीवनलाल, हारून, पिंटू, पाली आदि ने बताया कि यह नाला करीब एक साल पहले नालियों के चौड़ीकरण को लेकर तोड़ दिया गया था, लेकिन इसे बनाने की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने उपायुक्त मनीराम शर्मा व संबंधित विभाग से इस पुलिया के निर्माण की गुहार लगाई हैं।