फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल-रोटी योजना के तहत तीन महीने में मिलेगी दाल

Sun, 21 Feb 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की दाल-रोटी योजना के अंतर्गत जिले के संबंधित राशन कार्ड धारकों ने तीन महीने के दाल के वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उपायुक्त चंद्रशेखर ने बताया कि यह दाल अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर 2015 की बांटी जा रही है। उपायुक्त चंद्रशेखर ने बताया कि निदेशक, खाद्य एवं पूर्ति विभाग हरियाणा ने तीनों महीने की दाल के लिए जिले में 2540  क्विंटल दाल दी है।

इस संबंध में जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक द्वारा होल सेलर एजेंसी जिला प्रबंधक कान्फैड के माध्यम से जिले में केंद्रवार सप्लाई करने की बात सुनिश्चित की जा चुकी है।
विज्ञापन


तीन महीने की दाल एक साथ होगी वितरित    
जिले के तीन केंद्रों फरीदाबाद ओल्ड, एनआईटी व बल्लभगढ़ में तीन महीने की दाल एक साथ वितरित की जाएगी। उपभोक्ताओं को यह दाल 7.5 किलोग्राम प्रति कार्ड और 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी जाएगी।
विज्ञापन


उपायुक्त चंद्रशेखर ने दाल रोटी योजना के अंतर्गत जिले के सभी लाभार्थी राशन कार्ड धारकों से कहा है कि वे अपने संबंधित डिपो धारक से संपर्क करके अपनी दाल प्राप्त कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें