फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेलः घंटे भर में मेरठ से दिल्ली पहुंचेगा दैनिक इस्तेमाल का सामान

Wed, 18 Sep 2019 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने लॉजिस्टिक परिवहन सेवाएं मुहैया कराने पर काम कर रहा है
  • मंगलवार को एनसीआरटीसी ने इसकी संभावना पर विचार करने के लिए कारोबारियों के साथ बैठक की 
  • इसमें अमेजन, फ्लिपकार्ट, बिग बास्केट, देल्हिवरी व कॉन्कोर समेत दिल्ली-एनसीआर के अन्य कारोबारी शामिल हुए
विज्ञापन
रैपिड रेल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआर की तरोताजा सब्जियां, फल, दूध व दुग्ध उत्पाद दिल्ली में उपलब्ध हो सकेंगी। मेरठ, अलवर व पानीपत से आने वाले खाद्य पदार्थों के रास्ते में खराब होने की आशंका नहीं रहेगी। बमुश्किल एक घंटे में खाने के सामान के साथ दैनिक इस्तेमाल में आने वाले अन्य जरूरत के सामान भी दिल्ली के बाजारों में पहुंचेंगे। रैपिड रेल इसका जरिया बनेगा। 

विज्ञापन


नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने लॉजिस्टिक परिवहन सेवाएं मुहैया कराने पर काम कर रहा है। मंगलवार को एनसीआरटीसी ने इसकी संभावना पर विचार करने के लिए कारोबारियों के साथ बैठक की। इसमें अमेजन, फ्लिपकार्ट, बिग बास्केट, देल्हिवरी व कॉन्कोर समेत दिल्ली-एनसीआर के अन्य कारोबारी शामिल हुए। 

कारपोरेशन अधिकारियों की मानें तो चर्चा उत्साह वर्धक रही। खासतौर से ऐसे कारोबारियों ने इस कवायद को हाथो-हाथ लिया, जिनके उत्पादों के लिए समय काफी कीमती होता है।
विज्ञापन


एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह मानते हैं कि आने वाले समय में एनसीआर की अर्थव्यवस्था का एक ट्रिलियन तक होना जरूरी है। इसी मकसद से रैपिड रेल कॉरिडोर में ऑफ पीक घंटो में लॉजिस्टिक परिवहन की सुविधा देने पर एनसीआरटीसी विचार कर रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के बाजारों की हो रही स्टडी
अधिकारियों का कहना है कि एशियन विकास बैंक की मदद से अर्नेस्ट एंड यंग संस्था एनसीआरटीसी के लिए दिल्ली-एनसीआर के बाजारों का अध्ययन कर रही है। इसके जरिए पता चल सकेगा कि दिल्ली में रोजाना कितने माल की आवक व खपत होती है और उसे दिल्ली पहुंचाने के लिए किस स्तर की तैयारी करनी पड़ेगा। अगले दो महीनों में शुरुआती रिपोर्ट कारपोरेशन को मिल जाएगी। इसके आधार पर आगे की योजना तैयार होगी।

सेवा शुरू होने से प्रदूषण पर भी लगेगी रोक
विशेषज्ञों का मानना है कि एनसीआरटी की तरफ से यह सुविधा शुरू होने के बाद ट्रैफिक जाम व प्रदूषण का भी समाधान निकलेगा। फिलहाल दिल्ली में प्रवेश करने वाले ट्रक पर्यावरण के लिए संकट बने हैं। वहीं, ट्रक मालिकों को ग्रीन सेस देना पड़ता है। भविष्य में और सख्ती की संभावना है। लेकिन यह सुविधा शुरू होने से मालवाहक ट्रकों के दिल्ली में आने की जरूरत नहीं रहेगी। वहीं, दिल्ली के इंट्री प्वाइंट जाम मुक्त होंगे। 

नहीं खराब होगा सामान, किसानों को भी मिलेगा
विशेषज्ञों का मानना है कि रैपिड रेल से माल ढुलाई होने से फल-फूल, सब्जियां, दूध व दुग्ध उत्पादों के खराब होने की आशंका नहीं है। एनसीआर से एक घंटे के भीतर सामान दिल्ली के बाजारों में पहुंच जाएगा। वहीं, किसानों को भी इससे अपने सामान की देखरेख करने की दिक्कत नहीं होगी। ट्रकों से लाने में लगने वाला समय भी बचेगा। एनसीआरटीसी का मानना है कि अगर सप्लाई ज्यादा हुई तो कारपोरेशन कोल्ड स्टोरेज की सुविधा मुहैया करा सकता है।

नॉन पीक आवर्स में होगी ढुलाई
अधिकारियों का कहना है कि सुबह, दोपहर व देर रात के नॉन पीक आवर्स में मालवाहक कंटेनर से ढुलाई की योजना है। यात्री ट्रेनों के बीच-बीच में मालवाहक ट्रेनों को गुजारा जाएगा। इससे मुसाफिरों को परेशानी नहीं होगी। वहीं, रैपिड रेल की कमाई का अतिरिक्त जरिया भी निकल आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें