फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आनंद विहार-कोटद्वार के बीच चलेगी दैनिक ट्रेन

Thu, 12 Oct 2023 07:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ट्रेन मार्ग में मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, देवबंद, टपरी, रुडकी, लक्सर, मुज्जमपुर नारायण, नजीबाबाद तथा सानेह रोड स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। नियमित सेवा का संचालन 28 अक्तूबर से किया जाएगा।
विज्ञापन
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार से कोटद्वार के बीच रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह रेलगाड़ी दोनों दिशाओं से दैनिक रूप से चलेगी। मार्ग में मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, देवबंद, टपरी, रुडकी, लक्सर, मुज्जमपुर नारायण, नजीबाबाद तथा सानेह रोड स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। नियमित सेवा का संचालन 28 अक्तूबर से किया जाएगा। जबकि उद्घाटन सेवा 27 अक्तूबर को कोटद्वार से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल तथा कोटद्वार के बीच एक नई दैनिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी संख्या 14090/14089 चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 14089 आनंद विहार टर्मिनल-कोटद्वार दैनिक एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से रात के 9:45 चलेगी और अगले दिन सुबह 3:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 14090 कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल दैनिक एक्सप्रेस 29 अक्तूबर से रोज रात के 10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह ट्रेन होगी। 27 अक्तूबर को रेलगाड़ी संख्या 04396 कोटद्वार-आनंद विहार स्पेशल की उद्घाटन सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। कोटद्वार से शाम पांच बजे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और उसी दिन यह रेलगाड़ी रात के 11:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें