फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : दादरी में तेज बारिश के कारण झुग्गी पर गिरी दीवार, दंपती की गई जान; छत गिरने के बाद जिम सील

Fri, 02 Aug 2024 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दादरी

सार

आधी रात को हुए हादसे के बाद लोगों ने मलबे में दबे पति-पत्नी को बाहर निकाला। हालांकि तब तक दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
आपदा के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी की आंबेडकर नगर कॉलोनी के पास बुधवार रात को बारिश के बीच झुग्गी पर दीवार गिर गई। आधी रात को हुए हादसे के बाद लोगों ने मलबे में दबे पति-पत्नी को बाहर निकाला। हालांकि तब तक दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूल रूप से असम के धुमरी निवासी सबूर अली (60) पत्नी अमीना (48) के साथ झुग्गी में रहते थे। उन्होंने आंबेडकर नगर काॅलोनी की दीवार से सटाकर झुग्गी बनाई थी। दोनों कबाड़ बीनते थे। रोजमर्रा की तरह पति-पत्नी बुधवार की शाम को मजदूरी कर झुग्गी में आ गए। रात को दोनों झुग्गी में सो रहे थे। हवा और बारिश के बीच आधी रात के करीब झुग्गी के पर दीवार गिर गई। हादसे में सबूर अली व पत्नी अमीना दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी सरफराज ने शोर मचाया। आसपास की झुग्गियों में रहने वाले लोग तुरंत दीवार का मलबा हटाने में जुट गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

बारिश के बीच लोगों ने काफी मशक्क्त के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झुग्गियों के ठेकेदार मोहम्मद मोफीदुल इस्लाम से पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों को सूचना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छत गिरने के बाद जिम को किया सील
ग्रेटर नोएडा में बुधवार रात तेज बारिश के दौरान तुगलपुर में छत गिरने से दो लोग घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने जिम को सील कर दिया है। वहीं हादेस में घायलों का उपचार जारी है। अहम है कि जिम की छत को गाटर पटिया डालकर कच्ची चिनाई के साथ ही तैयार किया गया था। छत तेज बारिश की मार नहीं झेल सकी। हादसे में मूल रूप से बिहार निवासी विशाल और एटा निवासी आकाश घायल हो गए थे। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

आंधी-बारिश में हाॅस्टल के गेट का शीशा टूटा, सात छात्राएं चोटिल
नोएडा सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को आंधी बारिश के दौरान हॉस्टल के गेट का शीशा टूट गया। हादसे में गेट के पास मौजूद इंटर कॉलेज की 7 छात्राएं घायल हो गईं। सभी को उपचार के लिए विनायक अस्पताल ले जाया गया। वहां    प्राथमिक इलाज के बाद सभी को हॉस्टल वापस भेज दिया गया। 

कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले की सूचना को पुलिस को नहीं दी थी। मीडिया में मामले में पहुंचने के बाद पुलिस को जानकारी मिली। सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में हॉस्टल का मेन गेट शीशे का है। बुधवार रात को बारिश के दौरान शीशा टूट गया। 

गेट के पास मौजूद अनु, उर्वशी, परी, नेहा, राजश्री, पूजा और अतिका घायल हो गई। छात्राओं को स्कूल की स्टाफ नर्स और वार्डन अस्पताल लेकर पहुंची थी। घायल छात्राओं में दो को अधिक चोट आई है। महामाया बालिका इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल नीरज टंडन ने बताया कि शीशा टूटने घायल सभी सात छात्राएं ठीक हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। 

सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट में गेट का पिलर गिरा
सेक्टर-93 स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी में बुधवार रात को एंपरर-3 टावर के दूसरे फ्लोर के गेट का पिलर गिर गया। पिलर गिरने से फ्लैट नंबर-201 के दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सोसाइटी के सुरक्षा प्रमुख गौरव मल्होत्रा ने बताया कि पिलर गिरने से फ्लैट निवासी विनु गोयल के ड्राइविंग रूम की दीवार टूट गई। इसमें कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि वहां पर कोई था। घटना के बाद से सेक्टर निवासी सोसायटी की गुणवत्ता को लेकर चिंतित हैं। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें