फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी कांड-उत्तर प्रदेश सरकार की रिपोर्ट में गोमांस का जिक्र नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने दादरी के बिसाहड़ा में इकलाख की बर्बर हत्या की रिपोर्ट केंद्र को सौंप दी है। रिपोर्ट में उस  गोमांस का कोई
विज्ञापन

जिक्र नहीं है जिसके कथित सेवन की अफवाह के चलते करीब 200 लोगों की भीड़ ने इकलाख को मार डाला।

यूपी सरकार की इस रिपोर्ट में सिर्फ घटनाक्रम का ब्यारा है जिसे मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें घटना के पीछे की साजिश और इसके लिए जिम्मेदार संवेदनशील माहौल का कोई जिक्र नहीं है। न ही भीड़ को भड़काने वाले लोगों की बात कही गई है। गृह मंत्रालय यूपी सरकार की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है और इसे अधूरा मान रहा है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतिबंधित पशु के मांस के खाने की अपुष्ट सूचना पर भीड़ ने 50 वर्षीय इकलाख और उसके बेटे पर हमला किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

रिपोर्ट भेजने की सिर्फ औपचारिकता पूरी की है

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने रिपोर्ट भेजने की सिर्फ औपचारिकता पूरी की है। रिपोर्ट में वहीं बातें हैं, जो पिछले कुछ दिनों से मीडिया में आ रही हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के बाद की जांच के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इकलाख और उसके बेटे पर हमले के पीछे के मकसद को विस्तार से बताए बिना राज्य सरकार ने कहा है कि आगे की जांच जारी है।

गृहमंत्रालय ने 1 अक्टूबर को राज्य सरकार से घटना की विस्तार से रिपोर्ट मांगी थी। चार दिन बाद केंद्र की ओर के दोबारा ताकीद करने के बाद राज्य सरकार ने सोमवार देर शाम यह रिपोर्ट भेजी है।

दादरी घटना के बाद केंद्र ने सभी राज्यों के उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है जो देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें