सोमवार शाम करीब पांच बजे आरओबी शुरू कर दिया गया। दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित, वेदप्रकाश गुप्ता, बृजपाल भाटी, बिजेंद्र प्रमुख, रामकुमार वर्मा, लब्बू शर्मा, योगराज सिंह, संजय भाटी आदि ने पैदल आरओबी पार किया। उनके पीछे गाड़ियों का काफिला रेलवे फाटक आरओबी से निकाला।
अब दादरी से ग्रेटर नोएडा जाने व आने वाले चंद नगर के मुख्य तिराहे से सीधे जा सकेंगे। उन्हें रूपवास बाईपास से जाने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, भारी वाहनों के इस आरओबी से गुजरने पर रोक है, इसलिए वे रूपवास बाईपास से ही जा सकेंगे।