फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोचा न था कि घर में गैस लाने से ऐसा हो जाएगा

Wed, 12 Feb 2014 04:08 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर कस्बे में गैस सिलेंडर में आग लगने से 25 हजार रुपये और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गैस का नया कनेक्शन मिलने की खुशी में बनाया जा रहा था खाना।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जहांगीरपुर निवासी शहीदन अपने बेटा-बहू के साथ रहती हैं। मंगलवार को उसने नया गैस कनेक्शन लिया था।

शाम को घर पर नए गैस सिलेंडर से खाना पका रही थीं, लेकिन गैस लीक होने से अचानक आग लग गई और सिलेंडर में धमाका हो गया।

धमाका इतना तेज था कि जिससे घर की छत उड़ गई और आग फैल गई। चंद मिनट में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 25 हजार नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल गाड़ियों को बुलाया और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें