फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार: तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ की डाल टूटी, चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Mon, 05 Aug 2024 10:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
आईटीओ के पास फुटपाथ की तरफ पेड़ों की झुकी और गिरी टहनियां - फोटो : अमर उजाला/विवेक निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में रविवार रात तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ की भारी-भरकम डाल साइकिल सवार पर जा गिरी। हादसे में साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन गंभीर हालत में उनको नजदीकी परमानंद अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त अनीस (50) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को सब्जी मंडी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद अनीस का शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, अनीस अपने परिवार के साथ अरुणा नगर, मजनू का टीला, सिविल लाइंस में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी, बेटा सरफराज व अन्य सदस्य हैं। इनका स्क्रैप का कारोबार है। रविवार रात के समय वह अपनी साइकिल से किसी काम से निकले थे। इस बीच वह वापस लौट रहे थे।

रविवार को तेज हवा चलने के बाद रह-रहकर बारिश हो रही थी। रात करीब 9.30 बजे अनीस खैबर पास से होते हुए मेन रोड पर पहुंचे। इस बीच अचानक मकान के साथ खड़े पेड़ की बड़ी और भारी डाल अनीस पर गिर गई। डाल की चपेट में आकर वह बुरी तरह जख्मी हो गए। गंभीर हालत में उनको अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले काफी दिनों से पेड़ एक ओर झुका हुआ था। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें