फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: दिल्ली में अगले तीन दिन बरसेंगे बदरा, चलेगी तेज हवा; मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Mon, 05 Aug 2024 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही, यहां एक्यूआई 40 दर्ज किया गया। नोएडा में 78, ग्रेटर नोएडा में 98, गुरुग्राम में 68 व फरीदाबाद में 56 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
दिल्ली में तीन दिन बारिश के आसार - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदाबांदी व तेज हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया है। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सबसे अधिक बारिश आया नगर में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार से तीन दिन के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, तेज हवाएं चलीं। इसके बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आया नगर में 1.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज सर्वाधिक गर्म इलाका रहा, यहां अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, पालम में 32.6, लोधी रोड में 32.4 व आया नगर में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। 

आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 58 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही, यहां एक्यूआई 40 दर्ज किया गया। नोएडा में 78, ग्रेटर नोएडा में 98, गुरुग्राम में 68 व फरीदाबाद में 56 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन

सोमवार को तापमान
अधिकतम तापमान---33.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----26 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार को मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----27 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें