फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल ट्रैक के गलत इस्तेमाल पर चालान, दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान

Wed, 13 Jul 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
साइकिल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को साइकिल ट्रैक का गलत उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 27 बाइक चालकोें का चालान किया गया। इसके अलावा रेहड़ी, दुकान, खोखे व कारें खड़ी करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सेक्टर-62 में नए बने साइकिल ट्रैक पर अभियान चलाया। इस दौरान सेक्टर-62 में ओकाया के पास ट्रैफिक पुलिस टीम ने बाइक चालकों का चालान काटा। 

इस दौरान कहीं-कहीं अवैध तरीके से बाइक के साइकिल ट्रैक पर खड़ा करने का मामला भी सामने आया। लिहाजा, बाइक पर चालान चस्पा किए गए। एसपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में जहां-जहां साइकिल के ट्रैक बने हुए हैं। 
विज्ञापन


वहां-वहां ट्रैफिक पुलिस अभियान चला रही है। साइकिल ट्रैक पर बाइक चलाते हुए पकड़े जाने वाले चालकों का चालान किया जा रहा है। यही नहीं अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर चालान चस्पा किए जा रहे हैं। 

कई सेक्टरों में अवैध तरीके से लगाए गए खोखे व दुकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। यह ट्रैक केवल साइकिल चालकों के लिए हैं और इसका किसी दूसरे कार्यों में उपयोग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें