फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 30 साल की महिलाओं को बनाता शिकार: खुद को बताता था US बेस्ड फ्रीलांस मॉडल, खुलासे से दिल्ली पुलिस चौंकी

Sat, 04 Jan 2025 02:37 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल टीम ने एक 23 साल के शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। जो ऑनलाइन दोस्ती कर कई लड़कियों और महिलाओं को ब्लैकमेल कर वसूली किया करता था। डीसीपी पश्चिम विचित्रा वीर ने इस मामले पर जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी तुषार बिष्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने एक ठगी को गिरफ्तार किया है। जो ऑनलाइन दोस्ती के नाम पर महिलाओं को अपना निशाना बनाया करता था। दिल्ली के डीसीपी पश्चिम विचित्रा वीर ने बताया कि पश्चिमी जिले के साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने साइबर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति खुद को अमेरिका में रहने वाला फ्रीलांसर बता रहा था।  उसने बम्बल, स्नैपचैट और अन्य पर प्रोफाइल बनाने के लिए वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन




आगे कहा कि उसने 18-30 साल की महिलाओं को निशाना बनाया और फर्जी प्रोफाइल और फोटो के जरिए उनका भरोसा जीता। एक बार कनेक्ट होने के बाद, उसने उनकी संपर्क जानकारी मांगी और आखिरकार पैसे ऐंठने के लिए अंतरंग तस्वीरों और वीडियो के साथ उन्हें ब्लैकमेल किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और ऐप-आधारित वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और 13 क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें