फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Accident: पूर्वी दिल्ली में यूपी पुलिस के SI की मौत, गाजियाबाद के ट्रैफिक सर्कल में थे तैनात; आरोपी फरार

Sat, 04 Jan 2025 11:36 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली में गाजियाबाद के ट्रैफिक सर्कल में तैनात 47 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के टेल्को टी-पॉइट फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार (47) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बीती रात 10.35 बजे हुआ था।

विज्ञापन


एसआई अपनी बाइक पर सवार होकर आनंद विहार की तरफ से एनएच 24 की ओर जा रहे थे। यह हिट एंड रन का मामला बताया जा रहा है। पुलिस को मौके पर आंशिक नंबर वाली पीली नंबर प्लेट का एक टूटा हुआ टुकड़ा मिला है। फिलहाल, पुलिस ने धारा 281/106(1) बीएनएस पीएस पीआईए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें