फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी स्मार्ट प्लानिंग से बनेगी स्मार्ट सिटी

Tue, 23 Jun 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की दिशा में बिजली निगम ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंधन निदेशक अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि इस दिशा में चरणबद्ध तरीके से काम होगा। इसके लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

पावर इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त किया जा रहा है। प्रबंध निदेशक अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि गुड़गांव में गैस आधारित सब स्टेशनों का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुड़गांव में एक विशाल पावर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। भविष्य की जनसंख्या और चुनौतियों को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।

जिससे आने वाले दिनों में दिक्कत नहीं हो। स्मार्ट पावर सप्लाई के लिए 9836 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। इसे मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा गया है।

डीएचबीवीएन के अधिक्षण अभियंता संजीव चोपड़ा ने बताया कि स्मार्ट पावर सप्लाई के लिए गुड़गांव को तीन जोन में बांटा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें