फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाकर अपने कमरे में गया और मोबाइल छूते ही हो गई दर्दनाक मौत

Fri, 31 Mar 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोबाइल चार्जर में फैला करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्योति नगर इलाके में मोबाइल चार्जिंग पर लगाते समय एक युवक को जोरदार करंट लग गया। गंभीर हालत में युवक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त विकास कुमार (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद विकास का शव परिजनों को सौंप दिया है। ज्योति नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, विकास परिवार के साथ गली नंबर-15, बी-ब्लॉक, अशोक नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता सुरेंद्र, मां दो भाई व चार बहनें हैं। विकास पेंटर था। बुधवार रात को घर आने के बाद विकास खाना खाकर अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन


वहां वह अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाने लगा। इसी दौरान उसे चार्जर से जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह अचेत हो गया, अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मोबाइल चार्जर अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें