फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ मामले में बिग बॉस फेम स्वामी ओमजी के लिए आई अच्छी खबर

Fri, 31 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अग्रिम जमानत पर पुलिस को रिपेर्ट पेश करने का निर्देश 
छेड़छाड़ मामले में स्वामी ओमजी के साथी की गिरफ्तारी पर रोक
अग्रिम जमानत पर पुलिस को रिपोट पेश करने का निर्देश
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने महिला के साथ छेडख़ानी करने और उसे धमकी देने के मामले में बिग बॉस फेम स्वामी ओमजी के सहयोग को राहत प्रदान कर दी है। अदालत ने पुलिस को अगले आदेश तक याची संतोष आनंद को गिरफ्तार न करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने याची संतोष आनंद की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा आरोपी पुलिस जांच में शामिल हो रहा है। ऐसे में उसे राहत प्रदान की जा रही है। अदालत ने पुलिस को इस मामले में अपनी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देते हुए कहा अगले आदेश तक उसे गिरफ्तार न किया जाए।

अदालत ने मामले की सुनवाई नौ मई तय की है। इस मामले में स्वामी ओमजी भी आरोपी है। निचली अदालत ने 19 फरवरी को आनंद को यह कहते हुए अग्रिम जमानत प्रदान करने से इंकार कर दिया था कि आरोप काफी गंभीर है।
विज्ञापन


इसके बाद अदालत ने स्वामी ओमजी को भी अग्रिम जमानत प्रदान करने से इंकार कर दिया था। आनंद ने अग्रिम जमानत आवेदन दायर कर तर्क रखा है कि उसे फर्जी मामले में फंसाया गया है और वह मामले में पुलिस को जांच में सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें