फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष तंवर मामलाः रोते हुए मां बोली, मोदी जी मेरे बेटे को ढूंढकर ला दो मुझे कुछ नहीं चाहिए...

Fri, 07 Jun 2019 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी जी मेरे बेटे को ढूंढ कर ला दो, मुझे  कुछ और नहीं चाहिए... रोते-रोते इतना कहते ही आशीष तंवर की मां बेहोश सी हो जाती। लेफ्टिनेंट आशीष की मां को जब से बेटे के लापता होने की बात पता चली है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


मां को इस हाल में बिलखता देख सांत्वना देने पहुंच रहे लोगों के भी आंसू रुक नहीं हैं। अशीष की मां रोते-रोते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लापता हुए विमान की तलाश को तेज कराने की मांग कर रही है। इसके अलावा सभी आशीष के सकुशल वापस आने की राह देख रहे हैं। 

जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हुए वायुसेना के परिवहन विमान एएन -32 में जहाज पर सवार फ्लाइट लेफ्टीनेंट आशीष तंवर की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।  मां सरोज देवी भगवान से अपने बेटे के सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रही हैं। वहीं आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में चल रहे युवा चरित्र निर्माण शिविर में भी बृहस्पतिवार को हुए 11 कुंडीय यज्ञ में समाज के लोगों ने आहुति डाल आशीष तंवर के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन


वहीं आशीष तंवर के विमान सहित लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही उसके घर पर रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। लोग वहां पहुंच रहे हैं तथा उसके परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।  आशीष के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार राधेलाल का कहना है कि उनके पुत्र व विमान में शामिल अन्य अधिकारियों को खोजने का काम जारी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं उनका बेटा सकुशल लौट आए। 

चीन सरकार से बात करने की अपील की 

आशीष तंवर के परिजनों का कहना है कि विमान की लोकेशन आखिरी बार चीन की सीमा में पाई गई थी, तो केंद्र सरकार को चीन सरकार से बात कर वहां भी विमान का पता लगाना चाहिए। परिजनों को यह भी शंका है कि कहीं विमान को चीन में प्रवेश करने पर हमला कर गिरा तो नहीं दिया।

परिजनों को डर है कि कहीं उनके बेटे आशीष व विमान में मौजूद अन्य को बंधक तो नहीं बना लिया है। वहीं आशीष के पिता राधेलाल व चाचा शिव नारायण विमान के साथ अपने बेटे के लापता होने की सूचना मिलने के बाद ही असम पहुंच गए  हैं,  जबकि आशीष की पत्नी संध्या वहीं पहले से मौजूद हैं।

वे सभी अधिकारियों के संपर्क में है तथा आशीष को खोजने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। बताया गया कि सर्च अभियान में मदद तो मिल रही है, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। अभी तक न तो विमान का मलबा मिला है और न ही आशीष व उनके अन्य साथियों का कोई सुराग मिला है। 

माता-पिता का अकेला बेटा है आशीष

लापता फ्लाइट लेफ्टीनेंट आशीष तंवर अपने माता-पिता का अकेला बेटा है। आशीष ने सेंट्रल स्कूल मेरठ से 12वीं की पढ़ाई की है। इसके बाद वह कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक हैं। बीटेक करते ही तंवर वायु सेना में भर्ती को गए। आशीष की मां सरोज का कहना है कि उसका बेटा लोकसभा चुनावों में मोदी के लिए अपना वोट देने छुट्टी लेकर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें