फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सावन के दूसरे सोमवार को तुलीप मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशहपुर। सेक्टर-69 स्थित तुलीप मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


इस दौरान भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, जल और दूध अर्पित कर जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, फूल, फल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें