फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा पर संकट, 70 फीसदी की उपस्थिति नहीं हुई पूरी

Wed, 13 Dec 2023 06:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

करीब 70 फीसदी छात्रों की उपस्थिति पूरी नहीं है। परीक्षा के लिए कक्षा में 75 फीसदी की उपस्थिति होनी चाहिए। ऐसे में इन बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन अतिरिक्त कक्षाएं दे रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एमबीबीएस में पढ़ रहे अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा पर संकट है। करीब 70 फीसदी छात्रों की उपस्थिति पूरी नहीं है। परीक्षा के लिए कक्षा में 75 फीसदी की उपस्थिति होनी चाहिए। ऐसे में इन बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन अतिरिक्त कक्षाएं दे रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब दो माह पूर्व एक आदेश जारी करके बच्चों को परीक्षा में न बैठने की चेतावनी दी गई थी।

विज्ञापन


सीनियर प्रोफेसर की माने तो करीब 70 फीसदी बच्चों को इस बारे में निर्देश दिए गए थे। जांच से पता चला कि यह बच्चे मेडिकल स्नातकोत्तर की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहे हैं। इस वजह से एमबीबीएस कक्षा से दूर रहे। छात्रों की कक्षा की कमी को देखते हुए वर्ष 2019 बैच के एमबीबीएस छात्रों के लिए सात दिसंबर से रेमेडियल क्लास शुरू किया गया है। रेमेडियल क्लास के लिए 23 दिसंबर तक स्लाट तैयार कर विभागाध्यक्षों और फैकल्टी स्तर के डाक्टरों को भेजा गया है। वहीं इस संबंध में अस्पताल प्रशासन से टिप्पणी लेने की कोशिश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें