गुरुग्राम में खाकी से बेखौफ बदमाशो ने बुधवार को सफारी सवार बदमाशों ने राजीव नगर इलाके से दिनदहाड़े एक हेड कांस्टेबल का अपहरण कर लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, अपहरण किए गए हेड कॉन्स्टेबल का नाम मदन है। वर्तमान में मदन सिविल लाइन्स थाने में तैनात हैं। अपहरणकर्ताओं की संख्या 6 से 7 बताई जा रही है।